फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अराजकतत्वों ने खंडित की शनि देवता की मूर्ति, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ गांव में अराजकतत्वों ने मंदिर स्थापित शनि देवता की मूर्ति को खंडित कर दिया। बुधवार सुबह इसका पता चलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना का पता चलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। ग्राम प्रधान समेत गणमान्य लोगों ने आपसी सहयोग से यहां नई मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया। पूर्व में भी यहां एक बार हनुमान जी की मूर्ति को खंडित किया जा चुका है।
विज्ञापन

बेरुआ गांव स्थित मंदिर ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर में पूजा करने जाते हैं। रोज की तरह बुधवार की सुबह भी लवकुश द्विवेदी, मोनू सिंह, सुखवीर, आदि मंदिर में पूजा करने गए। इस दौरान यहां स्थापित शनि देवता की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली। मूर्ति का हाथ टूटा हुआ था। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में प्रधान वाहिदा के पुत्र गुड्डू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को लेकर जांच शुरू की। ग्रामीणों को भी समझाया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि गुड्डू ने खंडित प्रतिमा को हटवाकर दूसरी प्रतिमा स्थापित करवाने का भरोसा दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। किसी असामाजिकतत्व ने घटना को अंजाम दिया है। जल्द से जल्द आरोपी की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें