फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मिट्टी मिक्सर मशीन का पहिया चढ़ने से नाबालिग मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। नेवादा-भटपुर मार्ग पर मझिगवां गांव स्थित अमर ईंट भट्ठे के पास जामुन के पेड़ के नीचे आराम कर रहे नाबालिग मजदूर की मिट्टी मिक्सर मशीन (पखमेल) का पहिया चढ़ने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बिहार के गया जनपद के बुनियादीगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती बीघा निवासी नागेंद्र मांझी अपनी पत्नी रिंकू देवी व चार बच्चों केे साथ थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने शनिवार को आया था। रविवार की दोपहर एक बजे शन्नी (15) पिता के साथ ईंट की पथाई करने के बाद जामुन के पेड़ के नीचे आराम कर रहा था।
इसी दौरान ट्रैक्टर व मिट्टी मिक्सर मशीन (पखमेल) को पीछे बैक करते समय किशोर पर मशीन का पहिया चढ़ गया। जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे की बेटे पर मशीन चढ़ते ही पिता उठ भागा। मृतक पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। मौका पाकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि शनिवार को किशोर पिता के साथ ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने आया था। मृतक के पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ठों पर नाबालिग बच्चे कर रहे काम
थाना क्षेत्र में करीब 70 ईट भट्ठे है। जिनपर अधिकतर नाबालिग मजदूरी कर रहे है। नियमों को दरकिनार कर भट्ठा मालिक नाबालिगों से काम करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें