फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला नाबालिग लड़की का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाने के हुइला गांव में नाबालिग लड़की का शव शुक्रवार की दोपहर खेत मेें पेड़ से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने मामले में कुछ भी बताने से मना कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

हुइला गांव निवासी किसान गंगाराम की बेटी सरोजनी (16) शुक्रवार की सुबह बिना बताए घर से निकल गई थी। काफी देर बाद घर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
इसी दौरान ग्रामीणों ने सरोजनी का शव उसी के खेत में लगे पेड़ से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका देेखा। गंगाराम इन दिनों आगरा मेें रहकर मजदूरी कर रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सरोजनी छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। परिजन सरोजनी के आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें