फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों पर अवमानना का आरोप लगा ज्ञापन

Sat, 19 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मंत्रियों द्वारा न्यायालय के प्रति अवमानना किए जाने का आरोप लगाकर जनहित एकता मंच के पदाधिकारियों और वकीलों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


तहसील शाहाबाद अध्यक्ष देवेश कुमार मिश्र ने ज्ञापन देने से पूर्व कहा कि सपा के मंत्रियों व कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षामित्र प्रकरण में निंदनीय शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। जिस प्रकार शिक्षामित्रों के प्रति अपना एकपक्षीय रुझान बनाया है, वह गलत है। उन्होंने कहा कि इन दिनों में ही सपा विधायक व मंत्रियों द्वारा न्यायालय के लिए अपशब्दों का प्रयोग आम नागरिकों के बीच किया गया, जिससे समाज में एक गलत संदेश प्रसारित हो रहा है।

जिससे नागरिकों में भी न्यायालय के प्रति अवहेलना का भाव उत्पन्न हो रहा है। अपर जिलाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह को ज्ञापन सौंपकर पदाधिकारियों और वकीलों ने न्यायालय के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई कराने की मांग की। इस मौके पर विनीत शर्मा, कुलभूषण शुक्ला, योगेंद्र कुमार मिश्र, सिंह जीत कुशवाहा, प्रदीप वर्मा, संजय सिंह, शिव सागर और विवेक कुमार कश्यप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें