फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंख लगे तो मिल गई उड़ान

Sat, 19 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता इंटर कालेज भरावन के प्रांगण में शुक्रवार को चरक सोसाइटी द्वारा आयोजित विकलांग सहायता शिविर में विकलांगों को उपकरण बांटे गए। शिविर में उपकरण पाकर विकलांगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


आयोजक डा. अश्वनी सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची पूजा है। गरीबों की मदद करने के लिए वह चौबीस घंटे तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही क्षेत्र में एक बडे़ विकलांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दो हजार से भी अधिक विकलांगजनों को नि:शुल्क उपकरण वितरित किए जाएंगे।

ज्ञात हो कि बीते 10 अगस्त को जूनियर हाईस्कूल अतरौली में कैंप का आयोजन किया गया था। उसमें चयनित पात्रों को कार्यक्रम में उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी उमेश सिंह द्वारा किया गया, जिसमें 231 को ट्राईसाइकिल, 81 को बैसाखी, 72 को कान की मशीन, 25 को व्हील चेयर दी गई।
विज्ञापन


एसपी ने आयोजक डा. अश्वनी सिंह द्वारा किए जा रहे पुण्य कार्य की सराहना की। इस मौके पर सपा नेता अमित अवस्थी, सर्वेश सिंह, पूर्व प्रमुख श्रीराम सिंह, गोपाल अग्निहोत्री, श्रीपाल सिंह, विनय सिंह, उदय चौरसिया, लल्लन कनौजिया, परीक्षित सिंह, रमेश अर्कवंशी, भयंकर द्विवेदी, रामेश्वर प्रधान, कुंवर वीरेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि अजय कश्यप बागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें