कछौना कोतवाली में खड़ी पकड़ी गईं ट्रैक्टर ट्रालियां। संवाद
- फोटो : HARDOI
कछौना। क्षेत्र में बिना परमिट मिट्टी का अवैध खनन जारी है। सोमवार रात गौसगंज रोड पर खनन की जानकारी मिलने पर सीओ बघौली उमाशंकर सिंह व कोतवाल अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और चार ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले लीं।
सोमवार रात गौसगंज रोड पर पंचम खेड़ा गांव के पास स्थित देव स्थान के पास जेसीबी से बिना परमिट मिट्टी का खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद सीओ बघौली उमाशंकर सिंह व कोतवाल अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मिट्टी लदी चार ट्रैक्टर ट्रालियां मौके पर पकड़ लीं जबकि कई चालक वाहनों समेत भाग गए। जांच में पता चला कि मिट्टी का खनन कर उसे पास ही स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप की साइट पर डाला जा रहा था। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि खनन विभाग को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। निर्माणाधीन पेट्रोल पंप किसका है और जेसीबी किसकी है। इस संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।