फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल की हुई मीना, काटे गए केक

Thu, 24 Sep 2015 11:37 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के बीच की ही एक प्रेरणादायक और किताबी किरदार मीना का जन्मदिन गुरुवार को पूरे जनपद के स्कूलाें में बड़े ही धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। खासतौर पर कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में मीना के नौ साल पूरे होने पर दिन भर हैपी बर्थ डे की आवाजें गूंजती रहीं।
विज्ञापन


पिछले काफी समय के बाद अबकी मीना के जन्मदिन परिषदीय स्कूलों में गुरुवार को पूरे जोश व उत्साह के बीच मनाया गया। स्कूलों में जहां दिन के सवा ग्यारह बजे रेडियो पर आए प्रोग्राम मीना की दुनिया का प्रसारण छात्र-छात्राओं को सुनाया गया, वहीं इसके बाद पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रेरणादायक किरदार मीना का जन्मदिन अपने अपने तरीके से मनाया गया।

किसी स्कूल में लड्डू खिलाकर बच्चों को मुंह मीठा कराया गया, तो कहीं बकायदा कक्षाओं को सजाकर केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुुरसा में मीना के जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शैलेश गुप्ता ने कहा कि मीना सिर्फ एक किरदार या चरित्र ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक स्रोत है जो हमें हमारे जीवन में हमको सफल बनाने के लिए मूलमंत्र प्रदान करती है।
विज्ञापन


कहा कि इसलिए इससे सीख लेने की जरूरत है। वार्डन वसुधा ने कहा कि मीना आज पूरे नौ साल की हो गई। उसका जन्म ही छात्र-छात्राओं को अच्छे सबक देने के लिए हुआ है और वह अपने मकसद में बखूबी कामयाब भी हुई है। इस मौके पर छात्राओं ने मीना, मिट्ठू आदि किरदारों के मुखौटों को पहनकर केक काट मीना का जन्म दिन मनाया और छात्राओं में केक व टाफियां बांटी गई।

इस मौके पर अर्चना तिवारी, अमित त्रिपाठी, शिशुपाल, सहुैल अहमद, मंजू, भानुकुमारी आदि मौजूद थे। इसी क्रम में बावन कस्तूरबा विद्यालय में भी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बच्चियों ने तरह-तरह की मीना की पेंटिंगों को तैयार कर उसका प्रदर्शन किया तथा केक काटकर जन्म दिन मनाया।

वार्डन अशरफ रानी ने क हा कि मीना की दुनिया से सीख लेकर और उनकी अच्छी बातों को ग्रहण कर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं और दूसरों के लिए एक प्रेरणास्रोत के रूप में उभर सकते हैं। इस मौके पर राघवेंद्र दीक्षित, मंजू, सपना, सीमा, रजनी, रिचा, ऐजाज अहमद आदि मौजूद थे।

उधर, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय नरधिरा में भी मीना के जन्मदिन की धूम रही। इंचार्ज अभय यादव के  नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा मीना के नाटक का मंचन करके बच्चों को कुछ अच्छा सोचने व अच्छा करने का सबक दिया गया। इस मौके पर अनुदेशक देवेंद्र व अमित आदि मौजूद थे।

उधर, सांडी के प्राथमिक स्कूल तड़ोरा में भी गुरुवार को मीना का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। सरस्वती वंदना प्रियंका, रानी व भारती द्वारा पेश की गई तो पूर्ति, गीता, प्रियंशी, हिमांशु , ममता, वरुण आदि ने कविता व गीत सुनाए।

कक्षा एक की मेढ़क दौड़ में बालक में अवनीश व बालिका में शोभिनी व कक्षा दो में सूरज व आरती विजयी रहे। कक्षा तीन की एक टांग दौड़ प्रतियोगिता के नितिन व प्रीती ने बाजी मारी। दौड़ में कक्षा चार के शिवम व जूली व कक्षा पांच में श्याम, प्रियंका, आकांक्षा विजयी रही। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें