डीआईओएस कार्यालय में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन देने जाते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। लखनऊ में पेशन के लिए आंदोलनरत शिक्षकों पर लाठीचार्ज और एक शिक्षक की मौत के विरोध में गुरुवार को जिला मुख्यालय पर शिक्षकों-कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। शिक्षकों ने मृतक शिक्षक के परिजनों के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की। माध्यमिक शिक्षकों ने कलमबंद हड़ताल की।
ऑल टीचर्स इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के अनुराग मिश्रा, अरुण पांडेय, अजय, सत्येंद्र श्रीवास्तव, अनिल और सुनील ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें मामले की सीबीआई जांच कराने और मृतक शिक्षक के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की है।
माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने कलमबंद हड़ताल की। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश मित्तल, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ कनौजिया ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को जा रहे शिक्षकों, कर्मचारियों पर लाठीचार्ज ठीक नहीं है। लाठीचार्ज में महाराजगंज के डॉ. रामाशीष सिंह की मौत हो गई। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।
उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2005 या उसके बाद नियुक्ति शिक्षक व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलाने की मांग भी की। ज्ञापन देने वालों में जिलामंत्री विधान चंद्र द्विवेदी, आशीष सिंह, हंसराज कुशवाहा, वीर बहादुर सिंह, नीरज यादव, आलोक सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेश त्यागी, जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी आदि शामिल रहीं।