फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल ने गांव में कराया सैनिटाइजेशन, सीएचसी को दिए मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए हरियावां चीनी मिल के कर्मी ग्रामीण इलाकों में सैनिटाइजेशन करा रहे हैं। शुक्रवार को सांडी विकास खंड के ग्राम सैंतियापुर में सैनिटाइजेशन कराया गया। चीनी मिल ने हरियावां सीएचसी अधीक्षक को मास्क, ग्लब्स और सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

सांडी विकास खंड के ग्राम सैंतियापुर में गांव निवासी अचल पाठक की देखरेख में हरियावां चीनी मिल के कर्मचारियों ने सैनिटाइजेशन कराया। गांव की सार्वजनिक गलियों और घरों को सैनिटाइज किया गया। हरियावां चीनी मिल के अधिकारी शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां पहुंचे।
विज्ञापन

यहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अखिलेश वाजपेयी को 10 लीटर सैनिटाइजर, 200 मास्क और ग्लब्स भी उपलब्ध कराए गए। इस मौके पर फार्मासिस्ट आलोक अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें