फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मीट व्यापारी की हत्या में बरेली जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे अभियुक्त की ट्रेन में हालत बिगड़ गई। उन्हें हरदोई स्टेशन पर उतारकर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के दानिश मंदाना निवासी शानदा कुरैशी (50) को मीट व्यापारी बिलाल की हत्या में आजीवन कारावास हुआ था। उनके चचेरे भाई सरताज भी इसी मामले में जेल में हैं। वर्ष 2018 में अमरोहा में ही बिलाल की चाकू मारकर हत्या की गई थी। वर्ष 2022 से शानदा कुरैशी बरेली जेल में बंद थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती कराया गया था। वहां से शनिवार को उन्हें छुट्टी देकर तीस मार्च को फिर से बुलाया गया था।
इस पर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में ट्रेन से वापस बरेली ले जाया जा रहा था। देर शाम तबीयत बिगड़ने प हरदोई रेलवे स्टेशन पर उन्हें उतार लिया गया। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रविवार को उनका पोस्टमार्टम कराया गया। उनके परिवार में पत्नी रुबीना, पांच पुत्र और एक पुत्री है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें