फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पंचायत चुनाव की रंजिश में अधेड़ पर हमला, लखनऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात काेतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर बंबिया मोड़ पर ससुराल जा रहे अधेड़ पर पंचायत चुनाव की रंजिश में हमला कर दिया गया। लाठी-डंडों से पिटाई में घायल अधेड़ को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। घायल के परिजनों ने गोली मारे जाने का आरोप लगाया था लेकिन एक्सरे में इसकी पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के अमिरता निवासी सरोज मिश्रा (47) खेती करते हैं। बड़े भाई रामप्रताप मिश्रा ने बताया कि बीते पंचायत चुनाव से गांव निवासी रामबाबू और उनके परिवार के लोग रंजिश मानते हैं। सरोज की ससुराल पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरखेरिया में है। सरोज का साला आशीष (18) सरोज के साथ ही रहता है। रविवार सुबह सरोज और आशीष बरखेरिया जाने के लिए निकले थे। सरोज स्कूटी और आशीष बाइक से थे।
आरोप है कि इस दौरान रामबाबू के भाई श्यामबाबू, विरासू समेत 10 लोगों ने सरोज पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। सरोज को मेडिकल कॉलेज लाया गया। गोली लगने की आशंका पर सरोज का एक्सरे कराया गया। डॉ. शेर सिंह ने बताया कि गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन हालत गंभीर होने के कारण सरोज को लखनऊ रेफर किया गया है। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन



घायल के खिलाफ शहर कोतवाली में दर्ज है मामला
रविवार को हुई घटना में घायल सरोज के खिलाफ 26 जनवरी को शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। रविवार को हमले के आरोपी रामबाबू ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें सरोज, उनके भाई शिव प्रताप, राम प्रताप, शिव प्रताप के पुत्र अर्जुन, शोभित व आशीष के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इन लोगों पर राम बाबू की पिटाई का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें