फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एमडीएम की होगी डिजिटल निगरानी, एप पर अपलोड करनी पड़ेंगी तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। परिषदीय विद्यालयों में अब मिड-डे-मील की निगरानी डिजिटल तरीके से की जाएगी। शासन ने भोजन की गुणवत्ता और वितरण की वास्तविक स्थिति जानने के लिए यह कदम उठाया है। इसके लिए प्रेरणा डिजिटल रजिस्टर एप पर तस्वीरें अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत प्रधानाध्यापकों को प्रतिदिन भोजन की थाली व खाना खाते बच्चों की अधिकतम पांच तस्वीरें अपलोड करनी होंगी। फल और दूध वितरण का फोटो भी एप पर दर्ज करना अनिवार्य होगा। अब तक विद्यालयों में एमडीएम पंजिका में भोजन करने वाले बच्चों की संख्या दर्ज कर रिकॉर्ड रखा जाता था। नई व्यवस्था में अब तस्वीरों को साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। इससे अधिकारियों को भोजन की उपलब्धता व निर्धारित मेन्यू के पालन की जानकारी मिलेगी।
साथ ही भोजन की गुणवत्ता में कमी या वितरण में लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करना आसान होगा। नए निर्देशाें के तहत सोमवार को फल और बुधवार को दिए जाने वाले दूध की तस्वीर भी एप पर अपलोड करनी होगी। भोजन वितरण की तस्वीरें नियमित रूप से अपलोड कराने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक की होगी। मुख्यालय स्तर से भी इन तस्वीरों की समीक्षा की जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराना और योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें