फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सर्वजातीय सामूहिक विवाह में 29 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

विज्ञापन
फोटो 29 एचएएमपी 11- सामूहिक विवाह समारोह में वर वधु को आशीर्वाद देते सदर विधायक। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के गायत्री तपोभूमि प्रांगण में रविवार को संगम सेवा ट्रस्ट की ओर से सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 29 जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। समारोह में मौजूद सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।
विज्ञापन

संगम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति की ओर से आयोजित इस समारोह में 29 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। आयोजक अजय कुमार प्रजापति ने सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी, योगेश गुप्ता, राम नारायण कबीर, पवन टेलर, रमेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें