उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की रविवार को हुई
बैठक में स्कूलों को छह माह से कनवर्जन कास्ट की धनराशि न देने और रसोइयों
के मानदेय न निर्गत करने पर रोष व्यक्त किया गया और धनराशि को तत्काल जारी
करने की मांग की गई।
मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने
टीचरों की मांगों के संबंध में कहा कि टीचरों को फरवरी माह का वेतन अभी तक
नहीं दिया गया है। जिले के विद्यालयों को अक्तूबर 14 से मिड-डे मील योजना
के तहत अभी तक कनवर्जन कास्ट मुहैया नहीं कराई गई है।
इसके साथ ही अक्तूबर
से ही रसोइयों को मानदेय भी नहीं दिया गया है। इसके साथ ही वर्ष 13-14 व
14-15 की लेखा पर्ची नहीं दी गई। टीचरों का लंबित एरियर भी नहीं दिया गया।
बैठक में कहा गया कि एमडीएम में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या बढ़ाई
जाए, प्राथमिक विद्यालयों के सहायक टीचरों की पदोन्नति मार्च 14 के वेतन
में लगाया जाए।
इसके अलावा एक अप्रैल 05 के बाद नियुक्त अध्यापकों की
पेंशन कटौती शीघ्र प्रारंभ कराई जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि
टीचरों की समस्याओं के संबंध में बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी से मिलकर
समस्याओं का निदान कराया जाएगा।
इस मौके पर एमपी सिंह, आलोक मिश्र, गिरीश
दीक्षित, अनूप दीक्षित, आशीष दीक्षित, सुन्नू सिंह, जय प्रकाश, अश्वनी
सिंह, विनोद सिंह, अनवारूल हक, पुष्पेंद्र शुक्ला, श्रीकांत अवस्थी और आशीष
मिश्र आदि लोग मौजूद थे।