फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों का 72 लाख लटका

Sun, 14 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
सरकार दैनिक मजदूरी 20 रूपये बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
हरदोई। मनरेगा मजदूरों का सभी ब्लाकों में 72 लाख तीन हजार रुपये बकाया है। इसको लेकर मनरेगा मजदूर परेशान हैं। वे मजदूरी पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2016-17 की शुरुआत अप्रैल से हुई। इस दौरान मनरेगा के तहत मजदूरों से तालाब खुदाई, नाला सफाई, चकरोड पर मिट्टी कार्य आदि का काम कराया गया। काम कराने के दौरान कुछ ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों का स्थानांतरण दूसरी ग्राम पंचायत में कर दिया गया। इसके अलावा अधिकारियों की ओर से मस्टर रोल की फीडिंग आदि कार्य नहीं किए।

इससे जिले भर के हजारों मनरेगा मजदूरों की 72 लाख तीन हजार रुपये की मजदूरी फंस गई। मजदूरी न मिलने से मनरेगा मजदूर परेशान हैं। वे ब्लाक अधिकारियों से लेकर जिला मुख्यालय पर अपना दर्द सुना चुके, लेकिन कोई भी अधिकारी इन मजदूरों का दर्द सुनने को तैयार नहीं है। इससे मनरेगा मजदूर परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

    
ब्लाकों में बकाया मजदूरी (लाख रुपये में)
अहिरोरी-1.04, बावन-3.91, बेहंदर-0.82, भरावन-4.92, भरखनी-2.35, बिलग्राम-1.47, हरियावां-3.27, हरपालपुर-4.22, कछौना-2.58, कोथावां-2.23, माधौगंज-2.44, मल्लावां-0.16, पिहानी-1.89, सांडी-2.38, संडीला-2.47, शाहाबाद-25.08, सुरसा-6.97, टड़ियावां-1.97, टोडरपुर-1.84

वर्जन
सभी ब्लाकों में मनरेगा मजदूरों का करीब डेढ़ करोड़ रुपये बकाया चल रहा था। करीब 80 लाख रुपये का भुगतान करा दिया गया है। शेष 72.03 लाख रुपये के भुगतान की कार्यवाही तेजी के साथ चल रही है। इसी माह में सभी मनरेगा मजदूरों का भुगतान करा दिया जाएगा। - राधेश्याम, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें