फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कार्मिकों का कार्य बहिष्कार जारी

Sat, 30 Jan 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा नियमावली में वेतन निर्धारण कराए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन के बैनर तले चल रहा कार्य बहिष्कार तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अतुल राय ने कहा कि वेतन निर्धारण व सेवा नियमावली निर्धारण न होने से कार्मिकों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अल्प वेतन व कार्य की अधिकता होने के कारण विभागीय दायित्वों व पारिवारिक जिम्मेदारियों में समन्वय नहीं हो पा रहा है। कार्य बहिष्कार जारी है और तब तक जारी रहेगा जब तक मनरेगा कार्मिकों को न्याय नहीं मिल जाता।

राजीव राठौर ने सेवानियमावली का निर्धारण करते हुए शासनादेश जारी करवाए जाने की मांग की। इस दौरान समस्त कर्मियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान विनेाद सक्सेना, आलोक अस्थाना सहित काफी संख्या में कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें