फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता रैली से दिया संदेश

विज्ञापन
फोटो 44: मिशन शक्ति की रैली में शामिल महिला पुलिस कर्मी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
-मिशन शक्ति फेज-6.0 : पुलिस लाइन से निकाली गई रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से समाज को नारी सशक्तीकरण के प्रति संदेश दिया गया। पुलिस कर्मियों, छात्राओं ने शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल रैली निकाली।
मिशन शक्ति-6.0 में सोमवार को पुलिस लाइन में राज्यमंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत प्रशासक प्रेमावती, डीएम राहुल पांडेय और एसपी एके मीणा ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण पत्र
हरदोई। पिछड़ा वर्ग के युवक और युवतियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण के सोमवार को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में सभासद अहमर हुसैन और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने प्रमाण पत्र सौंपे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें