फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: परिषदीय विद्यालयों में गूंजा नारी सशक्तिकरण का संदेश

विज्ञापन
फोटो-30- मां दुर्गा के रुप में का प्रदर्शन करती प्राथमि
विज्ञापन
- छात्राओं ने नुक्कड़ नाटकों और रचनात्मक प्रस्तुतियों से जगाई अलख
विज्ञापन

- बेटियों ने धरा मां दुर्गा का रूप, शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिखाई राह
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और स्वावलंबन को समर्पित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। छात्राओं ने मां दुर्गा के विभिन्न नौ स्वरूपों को जीवंत करते हुए नारी शक्ति, ज्ञान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। वहीं माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं ने रैली में प्रतिभाग कर महिलाओं को अधिकार के प्रति जागरूक किया।
विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, संवाद, प्रेरक स्लोगन और जागरूकता गतिविधियों के जरिये बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों में नारी सम्मान, संवेदनशीलता और लैंगिक समानता की भावना से अवगत कराया गया। वहीं रैली में माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने कहा कि बेटी को सुरक्षित माहौल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। शिक्षित और आत्मविश्वासी बेटियां ही एक सशक्त परिवार, जागरूक समाज और मजबूत राष्ट्र की रचना करती हैं।
विज्ञापन

पिहानी। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं ने रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। वार्डन गरिमा पांडेय व स्टाफ मौजूद रहा। राजकीय महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा तन्वी चौधरी को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। तन्वी ने जनशिकायतों की सुनवाई की गई और उनका निस्तारण किया। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह मौजूद रहे। रमाकांत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने रैली निकाली।
बिलग्राम। बीजीआर इंटर कॉलेज में सीओ आरएस सोनकर छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। उपनिरीक्षक हेमलता, महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा, महिला आरक्षी लक्ष्मी, महिला आरक्षी मनु, महिला आरक्षी प्रियंका साहू मौजूद रहीं।
बेंहंदर। संतोष कुमार डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने रैली निकाली और जागरूकता पंपलेट वितरित किए। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम, हेल्प लाइन के बारे जानकारी दी।
विज्ञापन

संडीला। आईआर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रैली निकाली। कोतवाल अनुराग सिंह मौजूद रहे।
बघौली। रामप्यारी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कस्बा में पैदल मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य श्रवण कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं और कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रभारी उपनिरीक्षक विश्व बंधु सिंह, महिला शिक्षिका प्राची गुप्ता, नौशाद मौजूद रहे।

फोटो-30- मां दुर्गा के रुप में का प्रदर्शन करती प्राथमि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें