फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेधावी दिव्यांग बच्चों को किया सम्मानित

Wed, 06 Mar 2024 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज (हरदोई)। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को दिव्यांग बच्चों की तीसरी काउंसलिंग हुई, इसमें मेधावी दिव्यांग बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बीआरसी पर दिव्यांग बच्चों व उनके अभिभावकों की तीसरी काउंसलिंग हुई। इसमें दिव्यांग बच्चों के 50 अभिभावकों को बच्चों के संबंध में परामर्श दिया गया। निगम सिंह ने बच्चों के अभिभावकों को बताया कि भत्ता, दिव्यांग प्रमाणपत्र, मेजरमेंट कैंप, डिस्ट्रीब्यूशन कैंप के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
विज्ञापन

बताया कि ब्रेल बुक, इनलार्ज बुक, लो विजन किट, होम बेस्ड पढ़ाई के बारे में समझाया जाता है। बीईओ गिरिजेश कटियार ने कार्यक्रम में अंशिका गौतम, राशी, संध्या, सोनू, प्रियांसी, अभिषेक, अंकित, हिमांशू, नैमिष, अचल पाल, प्रियंका, रामगोपाल कश्यप, रेखा को माला पहनाकर सम्मानित किया। स्वर्ण शिखा, एआरपी और अभिभावक मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें