हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में बुधवार को हाईस्कूल की चित्रकला परीक्षा में 4794 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटर इतिहास विषय में 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षाएं 138 परीक्षा केंद्रों पर हुईं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्रकला और इंटर व्यावसायिक शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल चित्रकला में 50248 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 45490 परीक्षा में शामिल हुए। चित्रकला में 4794 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर व्यावसायिक शिक्षा विषय में 561 ने पंजीकरण कराया था। इसमें 544 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा से 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में इंटर की इतिहास विषय में 1372 के सापेक्ष 1310 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर कृषि अभियंत्रण विषय में 632 में 598 और कृषि पशुपालन विषय में 523 में 513 परीक्षा में शामिल हुए।
जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद का दावा है कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सुचिता पूर्ण हो रही है। परीक्षा केंद्रों पर कोई भी समस्या नहीं है।