चार दिनों से गुनगुनी धूप के लिए तरस रहे लोगों को
कोहरे एवं बादलों बढ़ रही सर्दी से निजात नहीं मिल पा रही है। ऊपर से सर्द
हवाओं से वातावरण में बढ़ रही गलन से परेशान लोग ठंड से सहमे हुए हैं,
जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही दिनचर्या बिगड़ी हुई है। आज
तापमान का अधिकतम स्तर 13.5 और न्यूनतम 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
ठंड के
कारण लोग की सुबह जहां देर से हो रही है, वहीं शाम जल्दी शुरू हो जाती है
और शाम होते ही लोग घरों में बैठने को मजबूर हो रहे हैं। सर्दी से बचाव के
लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे है ग्रामीण क्षेत्रों में लोग खासे परेशान
हैं और अलाव आदि जलाने का यतन कर सर्दी दूर करने का प्रयास कर रहे है।
सर्दी से हर तरफ लोग बस इसी की चर्चा करते नजर आते हैं कि मौसम कब खुलेगा।
धूप मिलने की उम्मीद लगाए रहे लोगों को आज भी निराशा ही हाथ लगी। खास बात
यह है कि ठंड बढ़ने के बाद भी गांवों से लेकर शहरी क्षेत्रों में भी सभी
सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलने से लोगों को ठंड से मुकाबला करने
में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा हैं।
ठंड बढ़ने के कारण अब इंसान ही
नहीं, बल्कि पशु पक्षी भी परेशान है। इस बाबत मौसम वेधशाला के प्रभारी
जयशंकर मिश्र ने बताया कि सर्द हवाओं से वातावरण में गलन के अहसास से लोगों
को कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है।