फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

Fri, 16 Jan 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बलायकोट स्थित एक घर में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। तहसील प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 20,300 रुपये की त्वरित सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन


बलायकोट निवासी राजकुमार अपने परिवार के साथ एक गेस्ट हाउस में हुए वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। देर रात उन्हें घर में आग लगने की जानकारी मिली। जब तक वह मौके पर पहुंचते आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा सामान आदि जल गए।
विज्ञापन


लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। इधर, अग्निकांड की जानकारी मिलने पर तहसीलदार उमाशंकर वर्मा, राजस्व निरीक्षक अनिल त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर 20,300 रुपये की त्वरित सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें