फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा पांच डिग्री सेल्सियस

Tue, 22 Dec 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह तक कोहरे के छाए रहने और सर्द हवाओं के चलने से कड़ाके की सर्दी पड़ी। न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार की शाम भी ठंड के आगोश में समाई रही। अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस  रहा।
विज्ञापन


पिहानी में सर्दी बढ़ने पर भी नगर पालिका ने अलाव की जरूरत महसूस नहीं की। रैन बसैरों की आवश्यकता भी जिम्मेदारों को नहीं दिखाई दे रही है। नागरिकों ने सर्दी से लड़ने के सरकारी प्रबंध शुरू कराए जाने की मांग की है।
इस बार न तो कंबल बंटे और न नहीं नगर पालिका प्रशासन की ओर से अलाव जलाए जाने की जरूरत महसूस की गई है। प्रतिदिन यहां सीएचसी पर डिलीवरी केस लेकर पहुंचने वाले तीमारदार पूरी पूरी रात कंपकंपी के बीच गुजार रहे हैं।
विज्ञापन


गन्ना लेकर मिल जाने वाले ट्रक व ट्रैक्टर चालक भी चाय-पानी करने रुकते हैं लेकिन इस दौरान दूर दूर तक अलाव का कोई इंतजाम नहीं है। किसान और तीमारदार परेशान हैं। बस स्टैंड के निकट राहगीरों के लिए रैन बसेरा का प्रबंध नहीं है। एसडीएम अशोक शुक्ला ने बताया कि तहसील की ओर से अभी कंबल आदि वितरित किए जाने की कोई तिथि निर्धारित नहीं की है। तहसील क्षेत्र में गरीबों को सर्दी से राहत दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। चेयरमैन डा. सईद खां ने बताया कि शीघ्र ही नगर में मुख्य केंद्रों पर अलाव जलवाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें