धूप की तपिश व लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। सुबह
होते ही गर्मी शुरू हो जाती है और दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसरने
लगता है। आलम यह है कि एक पखवाड़े से पारा 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के
आसपास रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।
शनिवार को भी मौसम के
तेवर गत दिन की तरह कड़क रहे और देर सुबह बाद 11 बजते-बजते तापमान का स्तर
तेज धूप के साथ जहां 43.5 डिग्री तक पहुंच गया था, तो वहीं लपट का अहसास
करा रहीं हवाएं सनसनाने लगी थी। दोपहर में तो अजब हाल रहा। पसीने और प्यास
से लोग बेहाल होते रहे।