जेठ के शनिवार को भी जिले में भंडारों की जगह-जगह धम
रही। श्रद्धालुआें ने शरबत वितरण से लेकर पूड़ी सब्जी तक का वितरण किया।
प्रसाद ग्रहण करने वालों की दिन भर भीड़ लगी रही।
निर्जला एकादशी व
ज्येष्ठ की महत्ता को देखते हुए रामदत्त चौराहे पर शरबत वितरण का आयोजन
किया गया। शुभारंभ कृपालु साधक डा. राजेंद्र दत्त मिश्र ने श्रद्धालुआें को
शरबत वितरण कर किया। इस मौके पर अखिलेश बाजपेई, रामप्रकाश शुक्ला, बबली
महेंद्रा आदि का सहयोग रहा।
उधर, तुलसी परिवार के सदस्यों ने सिनेमा रोड पर
शरबत वितरण का आयोजन किया, जिसमें दीपक महेंद्रा, मनोज दीक्षित, बृज मोहन
शर्मा, अखिलेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे। लखनऊ रोड पर श्रद्धालुओं ने
भंडारे का आयोजन किया, जिसमें शाम तक श्रद्धालुओं को पूड़ी सब्जी का वितरण
किया गया।
इस मौके पर भंडारे में प्रियम मिश्रा, मुन्ना वर्मा, विनीत
मिश्रा, अमित दीक्षित, अमित रावल, पुनीत गुप्ता, पीके शुक्ला, अनुज सेठ,
नवीन सिंह, रंजन सिंह आदि मौजूद थे।