रविवार को पारे का स्तर 44 डिग्री पर पहुंच गया, तो
लोगों को आसमान से आग बरसने जैसा अहसास हुआ। तेज धूप से जहां आग बरसने का
अहसास हो रहा था, वहीं गर्म हवाओं के थपेड़ों की जलन लोगों को काफी परेशान
करती रही।
शाम को जब तपन कुछ कम हुई और गर्म हवाओं के थपेड़ों की गति
मंद पड़ी तो लोगों को कुछ राहत मिली, मगर दिन में तपती रही धूप से बेहद
गर्म हुए भवनों से निकलती धधक लोगों को शाम को भी चैन नहीं लेने दे रही थी।
भवनों से निकलने वाली धधक के आगे पंखे और कूलर भी राहत दिलाने में नाकाम
रहे।
गर्म हवाओं के तेवर भी कड़क रहे, जिससे लोग लपट से खासे परेशान नजर
आए। रविवार को भीषण गर्मी का अहसास लोगों को पसीना पसीना कर गया। सूरज
के कड़क तेवरों से गर्मी बढ़ गई है और भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। सूरज
के तेवर यूं ही कड़क रहे तो आने वाले दिनों में तापमान का स्तर और भी बढ़
सकता है।
तमाम लोग गर्मी से बचने को तरह-तरह के जतन कर रहे है। किशोरों ने
रविवार को अपने ऊपर पानी उड़ेलकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश की। उधर,
रविवार को जहां तापमान का अधिकतम स्तर 44 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम 28.0
डिग्री सेल्सियस था।