फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में गल्ला व्यापारियों के समर्थन में आया व्यापारी संगठन

विज्ञापन
फोटो-13- मंडी सचिव के कार्यालय में सचिव बबलू लाल को ज्ञापन सौंपते उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। गल्ला कारोबार को लेकर हाल ही में लागू की गई नई व्यवस्था से खफा जिल्ले के गल्ला कारोबारी गुरुवार को तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। कारोबारियों ने गेट पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंडी पहुंच कर व्यापारियों को समर्थन दिया। साथ ही व्यापारियों की मांग माने जाने को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सचिव बबलू लाल को सौंपा।
विज्ञापन

मंडी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि व्यापारी गल्ला कारोबार के लिहाज से एक प्रदेश एक कारोबार की मांग करते हैं। सरकार जब तक इस पर प्रभावी निर्णय नहीं लेती है, जब तक विरोध प्रदर्शन व हड़ताल जारी रहेगी। दोपहर में उप्र प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, हरदोई के जिलाध्यक्ष विमलेश कुमार दीक्षित ने पदाधिकारियों के साथ मंडी पहुंच कर समर्थन देने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने कहा कि मंडी के बाहर कारोबार को कर मुक्त रखा जाना व मंडी के अंदर कारोबार पर व्यापारियों से 2 प्रतिशत मंडी टैक्स लिया जाना अव्यवहारिक व अनुचित है। जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने संगठन के पदाधिकारियों व मंडी के व्यापारियों के साथ मंडी सचिव बबलू लाल से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार व अवनीश त्रिवेदी समेत मंडी के व्यापारी मनोज गुप्ता, रामसरन गुप्ता, अतुल गुप्ता, सूरज गुप्ता, केशव कुमार गुप्ता, राजू गुप्ता, श्याम बिहारी, संजय, अमित, संजय व रवि मौजूद रहे।
इंसेट
अन्य मंडियों में भी बंद रहा करोबार
हरदोई। हरदोई शहर के साथ ही सांडी, शाहाबाद व माधौगंज मंडी में भी गुरुवार को व्यापारियों की हड़ताल जारी रही। व्यापारी कार्य से विरत रहे, जिसके चलते कारोबार पूरी तरह से ठप रहा। व्यापारियों ने मंडियों में जुटकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें