- बिल्हौर कटरा मार्ग पर रसूलापुर के पास वाहन ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगंज। मानसिक रूप से बीमार भिठाई निवासी चमेली (56) को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर गश्त कर रही यूपी 112 की पुलिस टीम ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
भिठाई निवासी गोविंद की पत्नी चमेली का उपचार लखनऊ के एक अस्पताल से चल रहा था। पति गोविंद के मुताबिक अक्सर ही चमेली बिना बताए घर से निकल जाती थी। पता चलने पर परिजन उसे वापस घर लाते थे। रविवार रात भी चमेली बिना कुछ बताए घर से निकल गई थी। इस दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मृतका के परिवार में तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।