फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मानसिक बीमार बेटे ने हंसिया से हमला कर मां की हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-07- रामरती। स्रोत: परिजन
विज्ञापन

फोटो-08- घायल पुत्री संगीता। संवाद
फोटो-09- पुलिस गिरफ्त में अमित। संवाद
फोटो-10- मोर्चरी के बाहर खड़े रामरती के परिजन। संवाद
- परिजनों ने आरोपी को गमछे से बांध किया पुलिस के हवाले
- टड़ियावां थाना क्षेत्र के भोलापुरवा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
टड़ियावां (हरदोई)। थाना क्षेत्र के भोलापुरवा गांव में शुक्रवार देर रात बेटे ने मां पर हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बचाने आई बहन पर भी हमला कर दिया। घटना में मां की मौत हो गई, जबकि बहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। आरोपी लगभग एक माह से मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
भोलापुरवा निवासी अमित डेढ़ माह पहले तक परिवार के साथ चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। उसकी बहन बुंदेला निवासी संगीता (40) के मुताबिक, अमित गांजा पीने का आदी हो गया था। उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसलिए वह गांव आया था। गांव में वह अजीब हरकतें करने लगा था। उसका इलाज बघौली के नर्सिंगहोम में चल रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को अमित को अस्पताल में भर्ती कराना था। इसलिए संगीता अपने पति मुकेश के साथ शुक्रवार को मायके आ गई थी। संगीता ने बताया कि शुक्रवार रात अमित ने खाना खाने से इन्कार कर दिया था। बहन संगीता, पत्नी अनूपा और मां रामरती (60) ने उसे समझाने की कोशिश की।
इसी को लेकर देर रात हुए विवाद में अमित ने हंसिया से रामरती की पीठ और कंधे पर कई वार कर दिए। वह लहूलुहान होकर गिर गईं। बचाने पहुंची संगीता पर भी हंसिए से हमला कर दिया। शोर सुनकर संगीता के पति मुकेश और चचेरा भाई विवेक वहां पहुंच गया।
इन लोगोें ने मिलकर अमित को गमछे से बांध दिया और ग्रामीणों के साथ रामरती और संगीता को सीएचसी टड़ियावां ले गए। टड़ियावां में रामरती को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि संगीता को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि आरोपी अमित हिरासत में है। दावा किया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। इसी की वजह से उसने घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना में इस्तेमाल हंसिया बरामद कर लिया गया है। परिजन तहरीर नहीं दे रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्दशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें