फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मानसिक रूप से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो-18- राजेंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के गौरीगला में बीमारी के कारण मानसिक रूप से परेशान युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह पत्नी की साड़ी के फंदे से युवक का शव कोठरी में लटकता मिला।
विज्ञापन

गौरीकला मजरा बहेरिया निवासी राजेंद्र (40) खेती करते थे। भाई रामलखन ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे पूरा परिवार खाना खाने के बाद सेा गया था। शनिवार सुबह पांच बजे राजेंद्र की पत्नी जगी और कच्ची कोठरी की तरफ गई। इस दौरान राजेंद्र का शव पत्नी की साड़ी से कोठरी की धन्नी में फंदे पर लटकता मिला।
दावा है कि राजेंद्र पिछले दो माह से बीमारी के कारण मानसिक रूप से तनाव में था। मृतक के परिवार में पत्नी गुड़िया और दो पुत्र हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बीमारी के कारण राजेंद्र मानसिक रूप से तनाव में था। इसी वजह से खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें