फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मानसिक रूप से कमजोर मूकबधिर किशोरी से दुष्कर्म, अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
फोटो-30- घटनास्थल पर पड़े आरोपीयुवक के कपड़े और चप्पलें। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर मूकबधिर किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। आहट मिलने पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी किशोरी को नग्न अवस्था और अपने भी कपड़े छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मेडिकल में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी शख्स ने बताया कि उसकी बेटी (15) मूकबधिर है। वह मानसिक रूप से भी बीमार है। सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे किशोरी अचानक लापता हो गई। परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कॉलोनी स्थित एक ब्लॉक के पीछे कुछ आहट वहां के बाशिंदों को हुई। इस पर कुछ लोग वहां पहुंचे। यहां किशोरी नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी। एक युवक वहां से नग्न अवस्था में भागता नजर आया। मौके पर युवक के कपड़े भी पड़े मिले।
किशोरी को पहचान कर बाशिंदों ने इसकी जानकारी उसके पिता को दी। पिता अपने भतीजे के साथ मौके पर पहुंचा और किशोरी को कपड़े पहनाए। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कॉलोनी के लोगों से भी आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दावा किया जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें