फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हिंदी में गद्यांश और पद्यांश को लिख-लिखकर याद करें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 12 की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को हिंदी विषय में तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

हिंदी विषय में दो तरह का पाठ्यक्रम है। पहला मानविकी वर्ग के छात्रों के लिए और दूसरा विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सामान्य हिंदी है। दोनों के प्रश्न पत्र भी अलग-अलग आते हैं। विद्यार्थियों को हिंदी विषय में अच्छे अंक लाने के लिए लिख-लिखकर याद करना चाहिए। अपने पाठ्यक्रम के अनुसार संक्षिप्त नोट्स अवश्य बनाने चाहिए और उन्हें याद भी करना चाहिए।
फरवरी माह में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए विद्यार्थियों को सतत अभ्यास करना जरूरी है। इंटरमीडिएट के हिंदी विषय में अच्छे अंक लाने के लिए विद्यार्थी निरंतर लेखन अभ्यास अवश्य करते रहें। गद्य भाग में गद्यांश पर आधारित और पद्य भाग में पद्यांश पर आधारित पांच-पांच प्रश्नों के जवाब ध्यानपूर्वक गद्यांश और पद्यांश को पढ़कर ही लिखें। संस्कृत खंड में गद्य और पद्य का हिंदी में अनुवाद करते समय उसका संदर्भ भी लिखें और यह सावधानी रखें कि अनुवाद सटीक भाषा में हो। प्रश्न पत्र के प्रारंभ में 10 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न की तैयारी के लिए पुस्तक के प्रारंभ में दिए गए हिंदी साहित्य के इतिहास को गंभीरता पूर्वक पढ़ें। इसमें हिंदी साहित्य का कालक्रम, साहित्यकार और उनकी रचनाएं और पत्र-पत्रिकाएं, उनके संपादकों के नाम भी सही याद करें।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम में संकलित कहानियों का सारांश अपने शब्दों में संक्षिप्त लिखें। निबंध लिखते समय ध्यान रखें कि आप विषय वस्तु पर ही केंद्रित रहें और अधिक विस्तार से बचकर सारगर्भित भाषा में ही निबंध लिखें। विषय वस्तु से संबंधित उदाहरण सारणी तथा आवश्यक आंकड़े लिखकर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। लेखनी सुंदर होने पर एक अंक अतिरिक्त मिलता है। विद्यार्थियों को ऐसी तैयारी करनी चाहिए कि तय समय सीमा में सभी प्रश्न हल हो सकें। प्रश्न पत्र हल करते समय ध्यान रखें कि सभी प्रश्नों को उनके अंकों के आधार पर समय दें। मुहावरे, लोकोक्तियों का अर्थ और वाक्य में प्रयोग भी करना आवश्यक होता है। रस, छंद, अलंकार के उदाहरण और उनकी परिभाषाएं अवश्य याद करें। अनेकार्थी शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, शब्द युग्म का अर्थ विशेष रूप से तैयार करें।
विज्ञापन

-
समय का सदुपयोग और लेखनी पर ध्यान दें
रफी अहमद किदवाई इंटर कॉलेज के हिंदी विषय के प्रवक्ता डॉ. देश दीपक शुक्ल के मुताबिक, इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को परीक्षा के समय अच्छे अंक लाने और समय के सदुपयोग पर ध्यान देना चाहिए। परीक्षा देने को लेकर विद्यार्थी तनावमुक्त रहें। एकाग्रचित्त रहकर पढ़ाई करें। पौष्टिक भोजन लें। पर्याप्त नींद लें। प्राणायाम और ध्यान आदि करके अपनी मानसिक क्षमता को मजबूत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें