शासन की मंशा के अनुरूप जिले में द्वितीय बैच के
समस्त शिक्षामित्रों का समायोजन 30 मई तक प्रत्येक दशा में कराने की मांग
को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों और
शिक्षामित्रों ने सोमवार को प्रभारी बीएसए को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान
प्रभारी बीएसए राजेश कुमार त्रिपाठी ने जल्द ही समायोजन कराने का आश्वासन
दिया। ज्ञापन के बाद जीआईसी परिसर में बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष
मनीराम राजपूत ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप द्वितीय बैच के समस्त
शिक्षामित्रों का समायोजन 30 मई तक होना सुनिश्चित किया गया है, जबकि जिले
में केवल 1524 शिक्षामित्रों का सहायक पद पर समायोजन हो पाया है।
शेष
शिक्षामित्रों के समायोजन को लेकर आश्वासन तो कई मिले, पर अब तक कोई
कार्रवाई नहीं की गई। इससे आज तक शेष शिक्षामित्रों को समायोजन का पत्र
नहीं मिल पाया है, इसलिए जल्द से जल्द इनका समायोजन किया जाए, अन्यथा की
स्थिति में शिक्षामित्र संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर राजन
तिवारी, ललित कुमार, अशोक कुमार, बेचेलाल गुप्ता, अशोक कुमार, राजेश कुमार,
बृज प्रताप सिंह, संदीप बाजपेई, अरुण गुप्ता, सर्वेश कुमार आदि मौजूद थे।