फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित करने के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन

Sun, 20 Dec 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरदोई। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से अनुदेशकों को नियमित करने की मांग को मिश्रिख सांसद को एक ज्ञापन सौंपा गया। अनुदेशक अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए सोमवार को सभी रवाना होंगे।

मिश्रिख अंजूबाल को रविवार को अनुदेशकों ने ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा कि  अनुदेशकों के लिए छात्र संख्या 100 की अनिवार्यता समाप्त की जाए। अनुदेशकोें का स्वत: नवीनीकरण की सुविधा प्रदान की जाए, समस्त अनुदेशक अपने अपने विषय में ट्रेंड हैं और सभी प्रकार के मानक को भी पूरा करते हैं इसलिए अनुदेशकों को उसी पद पर नियमित किया जाए। नियमितीकरण तक मानदेय 25000 रुपये किया जाए, समय समय पर महंगाई व भत्ता बढ़ाया जाए, महिला अनुदेशकोें को प्रसूति अवकाश प्रदान किया जाए, अधिकतर अनुदेशकों की नियुक्ति मानकों की अनदेखी करके उनके ब्लाक से सैकड़ों किमी दूर किया गया है इसिलए स्थानांतरण/ पारस्परिक स्थानांतरण की सुविधा प्रदान की जाए, अनुदेशकों को उनके गृह ब्लाक में नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष मो. इलियास मंसूरी ने बताया कि अनुदेशक अपनी मांगों को लेकर 22 व 23 दिसंबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए वह सोमवार को सुबह नुमाइश मैदान से बस से रवाना होंगे। इस मौके पर मो. इलियास मंसूरी, कौशल किशोर, महबूबउर्रहमान, शिवा प्रजापति, साहब लाल वर्मा, रूची पांडेय, अभिषेक कुमार सिंह, उमा शंकर तिवारी, मुदित जैन, शैलेंद्र सिंह सहित कई अनुदेशक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें