फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी ने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन बिलग्राम एसडीएम एन राम को सौंपा।
विज्ञापन

भाकिमयू के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में किसान एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रशासन समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि आदमपुर संविलियन स्कूल से संपर्क मार्ग रसूलपुर ऐमा की सड़क, आदमपुर व पूरे क्षेत्र में बंदरों के आतंक, आदमपुर में जर्जर मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सवायजपुर तहसील अध्यक्ष लल्लन सिंह कुशवाहा,भानु शर्मा, राहुल वर्मा, आकाश रावत, पिंटू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें