फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की समस्याओं के लिए ग्रामीणों का ज्ञापन

Wed, 03 Jun 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाली पर आंसू बहा रहे गांव को देखकर हरियावां के ग्राम आटदानपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंप कर गांव में व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीण हरिकिशन पाल ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने से पूर्व कहा कि अव्यवस्थाओं से पटे गांव को देखकर गांव के बाशिंदे आजिज आ चुके हैं। गांव में अब तक कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। यहां तक कि गांव में सफाई कार्य तक नहीं होता है।

प्रधान की सांठगांठ के चलते सफाई कर्मी गांव में आते ही नहीं हैं, जिससे गांव के अंदर गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में पेयजल की समस्या सबसे ज्यादा है। कहा कि हैंडपंप खराब पड़े हैं, तो कुआें की सफाई नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन


कहा कि मनुष्य ही नहीं जानवर भी पेयजल के संकट से जूझ रहे हैं। तालाब व पोखर सूखे होने के कारण जानवरों तक की प्यास नहीं बुझ पा रही है। ग्रामीणों ने ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर गांव की बदहाल स्थिति बताई और जांच कराकर विकास कार्य करवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर खुशीराम, राजपाल, रामचंद्र, छोटेलाल, अखिलेश, रामनिवास और विजेंद्र कुमार आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें