फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बहादुर बेटियां फाउंडेशन की सदस्यों ने खेली फूलों की होली

Mon, 24 Mar 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-25- फाग महोत्सव में एक-दूसरे को गुलाल लगातीं बहादुर बेटियां फाउंडेशन की पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। फाग का असर अभी कम नहीं हुआ है। वरिष्ठजनों के साथ बहादुर बेटियां फाउंडेशन की पदाधिकारियों-सदस्यों ने फाग महोत्सव मनाया। फूलों की होली खेली और वरिष्ठजनों को सम्मानित किया।
अग्रवाल धर्मशाला में सोमवार को फाउंडेशन की संस्थापिका अध्यक्ष कुसुमलता गुप्ता, रेशमा गुप्ता, निरमा देवी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। वरिष्ठजनों में संरक्षक डॉ. चित्रा मिश्रा, लीला पाठक, चित्रा वाजपेयी, रंजना सिंह, इंदु शुक्ला, कुमुदिनी देवी, शीला पांडे, सरोज श्रीवास्तव, सपना पटेल का पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभा श्रीवास्तव, शैलेंद्री और आशा वाजपेयी ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी और कविताएं सुनाईं। संयोजक नीतू गुप्ता, सानवी गुप्ता ने होली गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। मैया यशोदा गीत पर महिलाएं थिरकीं। सरिता गुप्ता ने होली से जुड़े सवाल-जवाब किए। विदेश से लौटी अल्पना गुप्ता ने विदेश में होली और भारत की होली में अंतर को बताया। महोत्सव में स्नेहलता, सोनम, नीतू, गीता, ममता आदि महिलाएं और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें