फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदीखेड़ा संपर्क मार्ग जर्जर, बना परेशानी का सबब

विज्ञापन
मरम्मत व देखरेख के अभाव में कुछ ऐसा हो गया है मेहंदीखेड़ा भगतूपुर मार्ग। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां। मेहंदीखेड़ा भगतपुर संपर्क मार्ग जर्जर होने से करीब 12 गांवों के 70 हजार लोगों का आवागमन दूभर है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। लोगों का कहना है कि नया गांव बाजार, मल्लावां और शहर जाने के लिए इसी रोड से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार रोड की मरम्मत की मांग की गई लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिले।
विज्ञापन

मेहंदीखेड़ा भगतपुर संपर्क मार्ग की लंबाई लगभग छह किलोमीटर है। इससे राघौरामपुर, भगतूपुर, संतुपुर व बीकापुर समेत दर्जन भर गांव जुडे़ हैं। इन गांवों की आबादी करीब 50 से 70 हजार के बीच होगी। इस मार्ग का शुरुआती एक किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह जर्जर है। डामर जगह-जगह से उखड़ चुका है।
लोगों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण लगभग 10 वर्ष पहले कराया गया था। तब से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। लोगों ने बताया कि मेहंदीखेड़ा गांव पूर्व विधायक ब्रजेश वर्मा का है। वह 2012 से 2017 तक यहां से विधायक रहे हैं। उनकी मां राजपति वर्तमान में मल्लावां की ब्लॉक प्रमुख हैं। उनके सामने भी लोगों ने कई बार इस मसले को उठाया, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

लोग बोले, हादसे का डर बना रहता
मेहंदीखेड़ा गांव निवासी भैयालाल ने बताया कि सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। ट्रैक्टर ट्राली पर फसल लादकर मंडी ले जाने के दौरान सड़क खराब होने के कारण कई बार ट्राली पलट चुकी है। इससे किसानों को खासी परेशानी होती है।
अनुज कुमार का कहना है गांव में स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र हैं। क्षेत्र के लोगों का यहां आना जाना लगा रहता है। यही नहीं नया गांव व मल्लावां जाने के लिए भी लोगों को इधर से गुजरना पड़ता है। जर्जर सड़क के कारण उन्हें परेशानी होती है।
चंदिका प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र के लोग जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं, हर जगह से आश्वासन मिलता है। इससे आगे बात नहीं बढ़ सकी।
दिलीप कुमार ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश में गड्ढों में जलभराव से सड़क की हालत और खराब हो गई है। दो पहिया वाहन चालकों को हादसे का डर सताता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें