फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लाक से पांच घंटे थमे रहेंगे ट्रेनों के चक्के

Sun, 25 Jan 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पटरियों की मरम्मत को लेकर रेलवे ने मेगा ब्लाक करने का फैसला किया है। डाउन रूट पर शाहाबाद की ओर कहेलिया के पास पांच घंटे का ब्लाक किया जाएगा। ऐसे में इस दौरान डाउन रूट पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहेगा। साथ ही राज्यरानी का रूट डायवर्ट रहेगा और पैसेंजर भी हरदोई से चलेगी, जबकि अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन


हरदोई से बरेली के बीच डाउन रूट पर कहेलिया के पास पटरियों और स्लीपर डिस्क में कुछ कमियों को देखते हुए रेलवे द्वारा पटरियों की मरम्मत की जाएगी। कहेलिया के पास तीन फरवरी को मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा। ऐसे में डाउन रूट पर ट्रेनों का आवागमन करीब पांच घंटे तक प्रभावित रहेगा।

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ब्लाक का समय सुबह 9:50 बजे से दोपहर के 14:50 बजे तक का है। जिसके बीच जाने वाली ट्रेन संख्या 22454 राज्यरानी इंटरसिटी एक्सप्रेस बालामऊ से रूट डायवर्ट होकर गंतव्य तक जाएगी। इसके अलावा बरेली से इलाहाबाद के बीच चलने वाली 378 पैसेंजर बरेली से हरदोई के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


पर, हरदोई से आगे की ओर रवाना होगी। इसी तरह से बरेली से शक्तिनगर जाने वाली 4370 त्रिवेणी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से बरेली से चलेगी। बताया कि त्रिवेणी एक्सप्रेस 12 बजे बरेली से चलती है, पर तीन फरवरी को डेढ़ बजे से संचालित होगी। इसके अलावा रूट पर आने वाली 13033 हिमगिरी एक्सप्रेस, 13152 सियालदह एक्सप्रेस तथा 15910 गुवाहाटी एक्सप्रेस को रोक रोक कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें