बिजली विभाग का चेकिंग अभियान शनिवार को कोयल बाग
कालोनी में चलाया गया। जहां विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में 70
कनेक्शनों की जांच की गई। जिनमें मीटरों में गड़बड़ी और बिजली चोरी की
आशंका पर उन्हें बदला गया।
साथ ही बकाया अदा न कर पाने में सक्षम को
ओटीएस का लाभ दिया गया और कईयों के लोड भी बढ़ाए गए। अभियान से उपभोक्ताओ
में हड़कंप की स्थिति बनी रही। विद्युत चोरी रोकने और राजस्व वसूली के लिए
चल रहे अभियान में शनिवार को कोयल बाग कालोनी में चेकिंग की गई।
बिजली
विभाग के अधीक्षण अभियंता वीके आर्या समेत अधिशासी अभियंता आरबी कटियार
समेत एसडीओ सत्येंद्र पांडेय व पंकज भारती के अलावा जेई आशीष श्रीवास्तव,
पियूष वर्मा, अंबिका प्रसाद व केपी सिंह ने कोयल बाग कालोनी में टीम के साथ
चेकिंग की, जिसमें 70 उपभोक्ताआें के कनेक्शनों की जांच की गई।
चेकिंग
टीम ने कनेक्शनों की जांच में 50 उपभोक्ताओं के मीटर में कुछ गड़बड़ी की
आशंका मिली। जिसमें उन सभी उपभोक्ताओं के मीटरों को बदल दिया गया। इसके साथ
ही बकाया जमा न करने पर सात उपभोक्ताओं का ओटीएस के तहत पंजीकरण किया गया।
सात उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाए गए तथा चार नए कनेक्शन किए गए। विद्युत विभाग
ने चेकिंग सरकारी क्वार्टरों में रहने वालों पर सबसे अधिक शिकंजा कसा,
जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही।