फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान व योग से बच्चों में बढ़ेगी सीखने की क्षमता : संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कस्बे के डॉ. राममनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय बाल चेतना शिविर का शनिवार को समापन हुआ। ध्यान योग शिविर में तीसरे दिन छात्र-छात्राओं को ध्यान की अलग-अलग मुद्राओं को बताया गया। इसमें प्रशिक्षक ने उन्हें बताया कि ध्यान व योग करने से उनमें सीखने की क्षमता का विकास होगा।
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक संजय सिंह ने विभिन्न योग क्रियाएं और व्यायाम कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को सरल ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाकर उनके लाभ के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि ध्यान योग से मन मस्तिष्क व शरीर स्वस्थ रहता है और रोगों से निवृत्ति मिलती है। ध्यान योग से बच्चों में सीखने की क्षमता का विकास होता है। बच्चे सदाचारी चरित्रवान, तेजस्वी व प्रतिभाशाली बनते हैं।
आयोजक विद्यालय प्रबंधक पद्मराग सिंह यादव पम्मू ने सभी बच्चों से नियमित ध्यान व योग करने पर बल दिया। कहा कि इससे उनको जीवन के आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य उदय प्रताप सिंह, ममता यादव, रोली शुक्ला, विपिन यादव, रमेश शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें