फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कंपनियां नहीं आ रहीं तो युवाओं ने भी बनाई रोजगार मेले से दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जिला सेवा योजन कार्यालय में भले ही हर माह रोजगार मेला लगाया जा रहा हो लेकिन मेला अभ्यार्थियों के मनमुताबिक कंपनियां नहीं जुट रहीं हैं।
विज्ञापन

ऐसे में युवाओं ने भी मेले से दूरी बना रखी है। दो दिवसीय रोजगार मेले के अंतर्गत शनिवार को सिर्फ तीन कंपनियां ही आईं। ऐसे में रोजगार मेला में सौ अभ्यर्थी भी नहीं जुटे। इनमें भी आधे ने भी नौकरी के लिए साक्षात्कार नहीं दिया।
जिला सेवायोजन कार्यालय में इस बार दो दिवसीय रोजगार मेला लगाया गया। रोजगार मेले के पहले दिन शुक्रवार को छह कंपनियां शामिल हुईं और 172 अभ्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, इनमें 67 को नौकरी दी गई। वहीं दूसरे दिन शनिवार के रोजगार मेले में मात्र तीन कंपनियां आईं। इनमें से एक टाटा स्ट्राइव है। इसमें युवाओं को रोजगार परक निशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाता है। वहीं नौकरी देने के लिए सिर्फ दो ही कंपनियां बचीं। इनमें से एक सिक्योरिटी गार्ड से संबंधित कंपनी हंसवाहिनी प्राइवेट लिमिटेड और ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक कंपनी के प्रतिनिधि रहे। कंपनियां कम होने से युवाओं ने भी मेले से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

शनिवार को रोजगार मेले में वैसे 92 अभ्यार्थियों ने प्रतिभाग किया लेकिन इनमें से कई लोगों ने साक्षात्कार ही नहीं दिया। कंपनियां बेहतर न होने से युवा लौट गए। इनमें से आधे लोगों ने साक्षात्कार दिया। इसमें से 38 अभ्यार्थियों का चयन कंपनी प्रतिनिधियों ने किया। इनको जल्द ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि युवाओं को रोजगार देने के लिए कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है लेकिन कई कंपनियाें के प्रतिनिधि शामिल नहीं हो पाते हैं। हालांकि दो दिन का लगातार मेला होने से युवाओं की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें