फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई से शुरू हो जाएगा मेडिकल कालेज का शिक्षासत्र

विज्ञापन
फोटो-37- गौराडांडा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का भवन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। गौरा डांडा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का शैक्षिक सत्र जुलाई में शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। मेडिकल कालेज में कक्षाएं शुरू करने की आवश्यक तैयारियाें के लिए सोमवार को विधानसभा में पेश किए बजट में विशेष प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन

सरकार ने आठ निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण सत्र शुरू कराने की व्यवस्थाओं के लिए 960 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की गई है। निर्माणाधीन मेडिकल कालेजों में हरदोई का मेडिकल कॉलेज भी शामिल है।
वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्कालीन केंद्रीय चिकित्सा शिक्षा मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में गौरा डांडा में मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए शिलान्यास किया था। 2 अरब 6 करोड़ 33 लाख रुपये से उक्त मेडिकल कालेज दो हिस्सों में बन रहा है। मेडिकल कालेज संबंधी सारी व्यवस्थाएं गौरा डांडा परिसर में हैं, जबकि अस्पताल का संचालन जिला चिकित्सालय परिसर में ही होगा।
विज्ञापन

गौरा डांडा में चिकित्सा शिक्षा संबंधी कार्य होने हैं और यहां 85 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिला चिकित्सालय परिसर में बनने वाले भवन के लिए पुराने जीर्ण-शीर्ण भवन को जमींदोज किए जाने में हुई लापरवाही के कारण निर्माण शुरू नहीं हो पाया। फिलहाल पूरे मामले में अच्छी खबर यह है कि सोमवार को विधानसभा में पेश किए गए बजट के दौरान हुई घोषणा के क्रम में जुलाई में मेडिकल कालेज का संचालन शुरू किया जाना है।
यहां एमबीबीएस की 100 सीटें रखी गईं हैं। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक जेएन चक्रवर्ती बताते हैं कि अब जो बजट मिला है उससे फर्नीचर, उपकरण आदि खरीदे जाएंगे। भवन निर्माण के लिए पूर्व में ही 110 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए थे, जिसके सापेक्ष 90 करोड़ रुपये खर्च भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें