फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 फरवरी को चरक शपथ लेंगे 91 भावी डॉक्टर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में स्नातक करने आए छात्र 22 फरवरी को चरक शपथ लेंगे। जिसके बाद वे अपने आपको रोगी के कल्याण के नाम कर देंगे।
विज्ञापन

चिकित्सा क्षेत्र में गंगा की तरह पवित्र मानी जाने वाली चरक शपथ से मेडिकल कॉलेज के पहले सेशन की शुरुआत होती है। 14 फरवरी से 21 फरवरी तक एक सप्ताह के फाउंडेशन कोर्स में छात्रों को मेडिकल की भाषा समझाने के बाद 22 फरवरी से मेन कोर्स का अध्ययन कराया जाना है। उन्हें शुरुआत में महर्षि चरक की शपथ दिलाकर चिकित्सा क्षेत्र के दायित्वों से बांधा जाएगा।
चरक शपथ के बाद मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट सेरेमनी होगी। छात्रों को प्रशिक्षक अपने हाथों से एप्रिन पहनाएंगे। यह एप्रिन मेडिकल छात्रों के कंधों पर जिम्मेदारी की तरह डाली जाती है। इसके साथ ही रोगी सेवा और देश सेवा के लिए उनकी जिम्मेदारियां और दायित्व तय हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरक शपथ चिकित्सा जगत में प्रवेश से लेकर सेवाकाल तक संपूर्ण जीवन के दायित्वों का बोध कराती है। 22 फरवरी को मेडिकल कॉलेज के सभी छात्रों को यह शपथ दिलाई जाएगी। ताकि भविष्य में डॉक्टर बनकर वह रोगियों की समर्पण भाव से सेवा कर सकें।
डॉ. वाणी गुप्ता
प्राचार्य, मेडिकल कालेज हरदोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें