फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिना संकेतक के मोड़ पर खाई में गिरी मिस्त्रियों की कार, डूबकर दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। पूर्व विधायक के ईंट-भट्ठे से ट्रैक्टर की मरम्मत कर वापस घर जा रहे मिस्त्रियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। रात भर कार खाई में पड़ी रही। मंगलवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार निकलवाई, लेकिन तब तक इसमें सवार दोनों मिस्त्रियों की मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबकर मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

कानपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोवा गार्डन निवासी रमेश (55) कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र के बरेंदा निवासी अपने दोस्त गोविंद (65) के साथ मिलकर ट्रैक्टर वर्कशॉप चलाते थे। सोमवार को वह पूर्व विधायक सतीश वर्मा के सुनासी स्थित ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टरों की मरम्मत करने आए थे। रात लगभग आठ बजे वह दोनों अपनी कार से वापस घर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में मल्लावां राधौपुर मार्ग पर माहिमपुर गांव के पास बिना संकोतक मोड़ पर अचानक कार अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे खाई में जा गिरी। पानी में कार गिरने की जानकारी रात में किसी को नहीं हुई।
मंगलवार सुबह निकले ग्रामीणों ने खाई में कार पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल सैनी समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे रमेश और गाेविंद को निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद जेसीबी से कार निकलवाई गई। गोविंद की रिश्तेदारी घटनास्थल के पास स्थित माहिमपुर गांव में है। यहां के ग्रामीणों ने उन्हें पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हर माह होती है। इस बैठक में वादे और दावे तो कई होते हैं, लेकिन यह दावे जमीन पर नहीं उतर पाते। जहां घटना हुई है वहां खतरनाक मोड़ है। मेहंदीघाट जाने के लिए अधिकांश लोग इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन खतरनाक मोड़ पर भी कोई संकेतक नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें