फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी से मनाया गया मायावती का जन्मदिन, हुआ कंबल वितरण

विज्ञापन
फोटो-13- कंबल वितरित करते बसपा नेता। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन बसपा कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में आए लखनऊ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी रणधीर बहादुर ने कहा कि कोरोना के कारण आई परेशानियों के चलते इस बार पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन सादगी से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी बसपाई मायावती को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें।
विज्ञापन

रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में रणधीर बहादुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती कृषि कानून को लेकर किसानों के साथ हैं। संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस पर बहस और इसे वापस लिए जाने की मांग भी कर चुकीं हैं।
उन्होंने मायावती के मुख्यमंत्री रहते कराए गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी। इस मौके पर जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे गए। विशिष्ट अतिथि सूर्यकांत निराला, रामपाल वर्मा और स्वदेश गौतम ने भी बसपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। संचालन कर रहे बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों की मदद करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अमर सिंह, रामऔतार नागर, मुकुंदपाल वर्मा, मुकेश वर्मा, सुधीर मौर्या (सभी सेक्टर प्रभारी) के अलावा जिला महासचिव सुनील शर्मा, जिला सचिव राहुल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब, नीलकमल वाजपेयी, फूलचंद्र वर्मा, रामकृपाल कुशवाहा, गंगाराम बाथम भी मौजूद रहे।

फोटो-14- रसखान प्रेक्षागृह में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें