शाहाबाद। उधरनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. राकेश दुबे ने मेले का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी की।
रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चले मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शाहाबाद विकास खंड के उधरनपुर, कस्बा और हर्रई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजन हुआ।
परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. राकेश दुबे ने भी मेले का निरीक्षण किया। मेले में लगे काउंटरों पर जानकारी ली। टीकाकरण की प्रगति जानने के अलावा आयुष्मान कार्ड बनाने की स्थिति भी पूछी।
टीबी के मरीजों को खोजने के लिए चल रहे अभियान के बारे में भी महानिदेशक ने जानकारी ली। इस दौरान सीएचसी शाहाबाद के अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित, डॉ. नोमान उल्ला, डॉ. पंखुड़ी सिंह, डॉ. सर्वेश, डॉ. विक्रम आदि मौजूद रहे। 110 लोगों का स्वास्थ परीक्षण यहां किया गया।
बिलग्राम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परचल रसूलपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। बिलग्राम मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू ने मेले का उद्घाटन कर सरकार की ओर से दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के बारे में बताया।
इस दौरान सीएचसी बिलग्राम के अधीक्षक डॉ. विनीत तिवारी अनिरुद्ध मिश्रा, अनिल अवस्थी आदि मौजूद रहे। यहां 152 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
सवायजपुर संवाद के मुताबिक हरपालपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत अलीगंज ननखेरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान हरपालपुर सीएचसी के प्रभारी डॉ. राणा प्रताप, डॉ. वंदना आदि मौजूद रहे।
बेनीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां 103 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डॉ. विनीत वर्मा, डा. विजय लक्ष्मी, अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रतापनगर के कालाआम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां एसडीएम सदर लक्ष्मी एन और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन भी मौजूद रहे।
...और यहां फ्लाप शो रहा जन आरोग्य मेला
भरखनी विकास खंड के ग्राम बिल्सर में स्थित न्यू पीएचसी पर भी जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया था। यहां दोपहर पौने बारह बजे तक मरीज भटकते रहे। पौने ग्यारह बजे पहुंचे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कर्मचारी स्टॉल सजाते दिखे। अस्पताल में तैनात डॉ. प्रतिभा राठौर और फार्मासिस्ट कांशीराम वर्मा अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकले।
Mass health fairs organized, medicines distributed after testing- फोटो : HARDOI
फोटो-43-उधरनपुर पीएचसी में काउंटर पर जानकारी लेते परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. राकेश दुबे?- फोटो : HARDOI