फोटो-13-सपा कार्यालय में केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जन्मदिन मनाते जिलाध्यक्ष जित
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सपा कार्यालय पर रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।
सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अपनी बहुगुणी क्षमता का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित कर चुके हैं। युवा पार्टी के प्रति और आकर्षित हुआ है।
इस मौके पर पदाधिकारियों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी, पद्मराग सिंह यादव, सुभाष पाल, अजय पाल सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रियासत खां, सतेंद्र सिंह पानू, प्रदीप राजवंशी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)