फोटो-28-सिनेमा रोड स्थित एक दुकान के बाहर बिना मास्क जुर्माना वसूलते नगर पालिका के कर्मी, वहां मौजू
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देख प्रशासन लोगों को लगातार सतर्क कर रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाने के प्रति भी प्रेरित किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग जागरूक नहीं हो रहे। बुधवार को पालिका ने बाजारों में चेकिंग कर बिना मास्क घूम रहे 20 लोगों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव की अगुवाई में शहर के सिनेमा रोड, रामदत्त चौराहा, बावन चुंगी आदि स्थानों पर अभियान चलाया गया। बिना मास्क 20 लोग मिले, जिनसे पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। कुल 10 हजार वसूले गए।