फोटो-17-सिनेमा रोड पर कपड़ों की दुकानों े बाहर स्थिति देखते नगर पालिका टीम के सदस्य। संवाद
- फोटो : HARDOI
बाजार जाते समय मास्क लगाना अनिवार्य है। मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर दुकानदार और ग्राहक दोनों का चालान काटा जाएगा। ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने ये हिदायत दी है।
शनिवार को सिनेमा रोड पर कपड़े खरीदने के दौरान कई महिलाएं न तो मास्क लगाएं दिखीं और न ही सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखा।
ईओे ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीमें दुकानों में चेकिंग कर रहीं हैं। यदि ग्राहक या दुकानदार लॉकडाउन के नियम तोड़ते दिखे तो पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। शनिवार को मास्क न लगाने पर 12 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है।